महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-11 में सीएचसी के पास बीआरसी रोड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर-11 में सीएचसी के पास बीआरसी रोड स्थित एक गुमटी में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। वहीं पास की दो अन्य गुमटियों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके।
पीड़ित अभिषेक प्रजापति के अनुसार शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान व नगदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि चोरों ने पास की दो अन्य गुमटियों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की थी।
पीड़ित ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












