महराजगंज

महराजगंज जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी प्रतिकूल पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बड़ा निर्णय लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी प्रतिकूल पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बड़ा निर्णय लिया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितंबर 2026 को कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
जिलाधिकारी द्वारा 25 सितंबर को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक संचालित समस्त परिषदीय, शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई आईसीएससी तथा अन्य सभी बोर्डों के विद्यालयों पर समान रूप से लागू रहेगा।
कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













