फरेंदा: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने की प्रेस वार्ता, ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर किया जागरूक

फरेंदा

महराजगंज नगर पंचायत फरेंदा में 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पंचायत फरेंदा में 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने गुरुवार को अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अभियान की रूपरेखा साझा की और नगरवासियों को इसके उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया।

महीने भर चलेंगे जनसेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजेश जायसवाल ने बताया कि यह पूरा अभियान ‘सेवा और समर्पण’ के संकल्प के साथ संचालित किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत नगर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, बड़े पैमाने पर पौधारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण और गरीब कल्याण से जुड़े कई सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान की मुख्य प्राथमिकता आम जनमानस को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

कल आंबेडकर तिराहे पर होगी विशाल जनसभा

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि अभियान के क्रम में कल नगर के आंबेडकर तिराहे पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों, व्यापारियों और सभी नगरवासियों से अपील की कि वे कल समय से आंबेडकर तिराहे पर भारी संख्या में पहुंचे और इस जनहितैषी मुहिम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान