सिकंदराबाद

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नाम, फोटो और सार्वजनिक पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नाम, फोटो और सार्वजनिक पहचान का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इन फर्जी पेजों के जरिए भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने, कूटरचित दस्तावेज प्रदर्शित करने और जनप्रतिनिधि की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को भांपते हुए सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने आईटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता गौरव भाटिया ने पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) तथा सिकंदराबाद कोतवाली में औपचारिक तहरीर देकर अवगत कराया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नाम से कई अनाधिकृत प्रोफाइल व पेज संचालित किए जा रहे हैं। इन पेजों के जरिए लगातार संदिग्ध व भ्रामक पोस्ट साझा की जा रही हैं, जिससे आम जनता और समर्थकों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
तहरीर के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 356, 308(5), 338, 61, 318, 79, 319, 335, 336, 340, 352, 351, 353 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66C व 66D के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद स्थानीय पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से संबंधित संदिग्ध प्रोफाइलों के आईपी एड्रेस (IP Address), डिजिटल फुटप्रिंट्स और लॉगिन हिस्ट्री को ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर फर्जी अकाउंट्स का संचालन करने वाले गिरोह व इस षड्यंत्र में शामिल अराजक तत्वों को शीघ्र चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












