जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम पचवर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साढ़े तीन वर्षीय मासूम आरव गौड़ पुत्र सुनील गौड़ की मौत हो पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।गई।

जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के ग्राम पचवर में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साढ़े तीन वर्षीय मासूम आरव गौड़ पुत्र सुनील गौड़ की मौत हो गई। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मीरपुर स्थित एकेएस एकेडमी की पीले रंग की मैजिक (संख्या UP62 BT 3956) मासूम आरव की दो बड़ी बहनों (माही व प्राची) को लेने आई थी। इसी दौरान आरव वाहन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बहनों के चीखने-चिल्लाने पर चालक गाड़ी लेकर स्कूल परिसर भागा और वाहन खड़ा कर फरार हो गया। घटना के बाद स्कूल संचालक भी मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन को सीज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













