अनूपशहर: पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार युवक को मिले 98,000 रुपये वापस

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई है। साइबर ठगों द्वारा खाते से उड़ाए गए 98,000 रुपये वापस मिलने पर पीड़ित युवक ने अनूपशहर कोतवाली पुलिस का आभार जताया है।

मामले का विवरण

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भोपतपुर निवासी धनेश कुमार के बैंक खाते से बीते 13 जून को दो बार में कुल 98,000 रुपये कट गए थे। साइबर ठग ने पहली बार में 90,000 रुपये और दूसरी बार में 8,000 रुपये निकाले। चौंकाने वाली बात यह रही कि पैसे कटने के करीब 20 मिनट बाद पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए।

पुलिस और आरबीआई की त्वरित कार्रवाई

पीड़ित ने अनूपशहर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके साथ ही धनेश ने आरबीआई को भी मेल भेजकर मामले की शिकायत की थी। आरबीआई के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल प्रकरण की स्टेटस रिपोर्ट भेजी।

साइबर इंचार्ज हर्ष मिश्रा ने बताया कि तकनीकी जांच और ट्रांजैक्शन ट्रेल के जरिए आरोपी की लोकेशन मध्य प्रदेश के भोपाल की पाई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खाते को होल्ड कराया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पूरी रकम 98,000 रुपये वापस धनेश के खाते में सुरक्षित ट्रांसफर करा दी। खाते में पूरी राशि वापस आने पर पीड़ित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उसने अनूपशहर पुलिस का धन्यवाद किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.