नौतनवा में पुलिस और एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 1.350 किलो गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

महराजगंज

महराजगंज नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल सीमा से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल UP56P4893 बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 11:15 बजे कंचनघाट के पास मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा गया 1,350 ग्राम गांजा मिला। मौके से अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी (थाना फरेंदा, महराजगंज) को गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य बरामदगी

1,350 ग्राम अवैध गांजा

होंडा साइन मोटरसाइकिल (संख्या: UP56P4893)

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में नौतनवा पुलिस के उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा और एसएसबी 66वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट समरजीत सिंह सहित अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.