महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी DTU में 15 और 16 सितंबर को आयोजित ‘इन्स्पायर-मानक मेंटरशिप वर्कशॉप 2026’ में आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज के छात्र अमन अहमद ने शानदार प्रतिभाग किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी DTU में 15 और 16 सितंबर को आयोजित ‘इन्स्पायर-मानक मेंटरशिप वर्कशॉप 2026’ में आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज बृजमनगंज के छात्र अमन अहमद ने शानदार प्रतिभाग किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को उनके नवाचारों को बेहतर बनाने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमशंकर चौहान ने बताया कि अमन ने ट्रेन में आग लगने पर आपात स्थिति में वाशरूम के पानी का उपयोग कर तुरंत आग पर काबू पाने के लिए ‘फायर अलार्म सिस्टम’ का एक बेहतरीन मॉडल तैयार किया है।
विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास बढ़ता है। अब अमन अहमद आगामी 12 से 14 अक्टूबर को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में राष्ट्रीय स्तर पर अपना यह मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026








