बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और कानपुर में हुए प्रान्तीय अधिवक्ता सम्मेलन के प्रस्ताव के समर्थन में अनूपशहर के वकीलों ने बुधवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना और कानपुर में हुए प्रान्तीय अधिवक्ता सम्मेलन के प्रस्ताव के समर्थन में अनूपशहर के वकीलों ने बुधवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्यों से दूर रहने के कारण कचहरी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेजवाल और महासचिव अमित शर्मा ने बताया कि ‘मेरठ संघर्ष समिति’ के आह्वान पर यह एकदिवसीय हड़ताल की गई, जिसकी सूचना सभी न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी।
परेशान हुए दूर-दराज से आए वादकारी
वकीलों की इस हड़ताल के चलते जमानत, स्टे, गवाही और बहस जैसे जरूरी मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। इससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से अपनी तारीख पर आए सैकड़ों फरियादियों को बिना सुनवाई के ही मायूस होकर लौटना पड़ा, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026







