महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना ठूठीबारी की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना ठूठीबारी की टीम ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना संकोच के पुलिस सहायता लेने की सलाह दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026







