सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
अभियान को सफल बनाने के लिए जिला महामंत्री पवन मिश्रा को जिला संयोजक तथा सांसद जगदंबिका पाल, कृष्णा मिश्रा, अविनाश सिंह और अनुपमा सिंह दुबे को सहसंयोजक बनाया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक संयोजक, सहसंयोजक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी तय की गई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के हर बूथ पर देवस्थलों व घरों में 200 दीप प्रज्वलित करने, रक्तदान और फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए जाएंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से इस जनहित अभियान को पूरी ऊर्जा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026







