मऊ

मऊ जनपद के इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर कोपागंज ब्लॉक के ढेकवारा गांव के पास पक्की सड़क के सामने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के इंदारा-दोहरीघाट रेलखंड पर कोपागंज ब्लॉक के ढेकवारा गांव के पास पक्की सड़क के सामने अंडरपास बनाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई।
अंडरपास न होने से दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव और किसान नेता देव प्रकाश राय के नेतृत्व में जुटे किसानों ने बताया कि ढेकवारा एक घनी आबादी वाला गांव है। गांव के लोगों के लिए स्कूल, अस्पताल, बाजार, थाना और ब्लॉक मुख्यालय रेलवे लाइन के दूसरी पश्चिमी तरफ स्थित हैं।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026










