सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर 16 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में, अपना दल युवक मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर 16 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में, अपना दल युवक मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में उनके शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर हेमंत चौधरी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे हैं और केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने दावा किया कि आज त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है और केवल कांग्रेस ही देश व प्रदेश को बेहतर विकल्प दे सकती है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026











