मऊ

मऊ जनपद के ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीबीपुर गांव में बुधवार को बदहाल और जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीबीपुर गांव में बुधवार को बदहाल और जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन से मार्ग के जल्द निर्माण व मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते कई दशकों से इस मार्ग की सुध नहीं ली गई है, जिससे पूरा गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
एंबुलेंस का पहुँचना मुश्किल, हादसे को दावत दे रही पुलिया
ग्रामीण अजय मौर्य, राजेंद्र मौर्य, रामदुलारे मौर्य, हीरा राजभर, बुधराम मौर्य और लल्लन राजभर सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। मार्ग पर उगी झाड़ियों की वजह से आए दिन जहरीले जीवों का डर बना रहता है और बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कत होती है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026










