महराजगंज: सेमरा राजा में पोखरे की सरकारी जमीन पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पक्के निर्माण ध्वस्त कर कराया कब्जामुक्त

महराजगंज

महराजगंज जनपद में सार्वजनिक एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख बरकरार है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सार्वजनिक एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन का सख्त रुख बरकरार है। ताजा कार्रवाई फरेंदा तहसील अंतर्गत पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा राजा (सेमरा महाराजा) गांव में देखने को मिली, जहां पोखरे की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चलाकर पक्के निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

0.049 हेक्टेयर पोखरी की जमीन पर बना लिए थे पक्के मकान

जानकारी के अनुसार, गांव स्थित आराजी संख्या 554, जिसका रकबा 0.049 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज है। इस कीमती सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमाते हुए पक्के मकान खड़े कर लिए थे।

मामले में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए धारा 67 के अंतर्गत 4 जून को ही बेदखली का आदेश पारित कर दिया गया था। आदेश के अनुपालन में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहा दिया।

कब्जाधारकों के विरोध को पुलिस ने कराया शांत

कार्रवाई के दौरान कुछ कब्जाधारकों ने विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पर्याप्त पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।

एडीएम डॉ. प्रशांत का बयान

यह कार्रवाई नियमानुसार बेदखली आदेश पारित होने के उपरांत अमल में लाई गई है। न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए जनपद में सार्वजनिक व सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने का यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा।

डॉ. प्रशांत, अपर जिलाधिकारी

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.