महराजगंज: नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, पूर्व जिलाध्यक्ष की कार से टकराकर पलटी अर्टिगा; 6 घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही अर्टिगा कार UP 51 AW 9001 आगे चल रही बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही अर्टिगा कार UP 51 AW 9001 आगे चल रही बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अर्टिगा सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

संत कबीर नगर के बखिरा क्षेत्र के रहने वाले ये सभी लोग अपनी अर्टिगा कार से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि अर्टिगा सड़क पर ही पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.