महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मियां मोहल्ले में चिकन की दुकान के रेट और बांट चोरी को लेकर दो दुकानदारों, इम्तेयाज और गोलू उर्फ अलाउद्दीन के बीच विवाद हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मियां मोहल्ले में चिकन की दुकान के रेट और बांट चोरी को लेकर दो दुकानदारों, इम्तेयाज और गोलू उर्फ अलाउद्दीन के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान इम्तेयाज द्वारा चलाए गए चाकू से वहां से गुजर रहे हरिओम अग्रवाल घायल हो गए।
घायल के पिता अजय अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। साथ ही, जांच में अवैध पाए जाने पर दोनों की मीट की दुकानें भी सीज कर दी गईं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमित विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल नरसिंह सिंह और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026








