महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा रिठिया पड़री में गांव को स्वच्छ बनाने के सरकारी दावों की हवा निकलती नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा रिठिया पड़री में गांव को स्वच्छ बनाने के सरकारी दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाया गया ‘कूड़ा निस्तारण केंद्र’ (कूड़ा घर) खुद कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुका है। देखरेख के अभाव के कारण यह कूड़ा घर पूरी तरह बदहाल पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
गंदगी और बदबू से सांस लेना दुश्वार, बीमारियों का बढ़ा खतरा
गांव में नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था न होने से जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वर्तमान में हो रही बरसात के कारण सड़े हुए कचरे से पूरे गांव में तीखी बदबू फैल रही है। इसके चलते मच्छर व संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है।
लाखों रुपये के बजट के दुरुपयोग का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि कूड़ा घर के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। बजट खपाने के बाद भी यह केंद्र चालू नहीं हो सका है, जिसके चलते गांव की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
ग्रामीणों ने उठाई जांच और कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराते हुए। गांव में प्रतिदिन घर-घर से कचरा उठाने की स्थायी व्यवस्था की जाए। सरकारी धन के दुरुपयोग की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जब तक कूड़ा निस्तारण केंद्र पूरी क्षमता से शुरू नहीं होता, तब तक गांव में स्वच्छता अभियान का असली मकसद पूरा नहीं हो सकता।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











