महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा प्रतिदिन की भांति थाना कार्यालय पर ‘जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फरेन्दा पुलिस द्वारा प्रतिदिन की भांति थाना कार्यालय पर ‘जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को अधिकारियों द्वारा बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित और न्यायसंगत समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर पारदर्शी तरीके से विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
फरेन्दा पुलिस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कर उन्हें त्वरित न्याय दिलाना है, ताकि आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हो सके।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026












