मऊ

मऊ जनपद की थाना रानीपुर पुलिस ने स्नैचिंग झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की थाना रानीपुर पुलिस ने स्नैचिंग झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से स्नैचिंग का सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, रानीपुर थाना क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
बरामदगी का विवरण
लॉकेट: 01 अदद पीली धातु का लॉकेट स्नैचिंग किया हुआ
नकदी: 1,930 रुपये नकद
वाहन: घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026








