महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच किमी संख्या 323/08-10 पर सोमवार रात करीब 8 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा बाजार और खड्डा रेलवे स्टेशन के बीच किमी संख्या 323/08-10 पर सोमवार रात करीब 8 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
जननायक एक्सप्रेस (15212) के लोको पायलट द्वारा सिसवा स्टेशन अधीक्षक को रेलवे ट्रैक पर शव होने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोती मुसहर (65) पुत्र सुन्नर, निवासी सबया टोला (बरगदही), थाना कोठीभार के रूप में हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध अत्यधिक शराब का आदी था और नशे की हालत में पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों को सूचित कर शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












