बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर सोमवार को क्षेत्र के गांव रून्सी में सघन छापेमारी अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विद्युत विभाग की टीम ने बकाया बिलों की वसूली को लेकर सोमवार को क्षेत्र के गांव रून्सी में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा न करने वाले 35 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
जूनियर इंजीनियर रामवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से बकायेदारों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बकाया राशि की रिकवरी के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने के लिए जागरूक करना है।
नाई नगला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। बिजली विभाग की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से गांव के बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप का माहौल है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







