महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मानिकतलाव टोला धनहिया में सोमवार शाम एक दुखद हादसे में शिक्षामित्र पंचम यादव 45 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मानिकतलाव टोला धनहिया में सोमवार शाम एक दुखद हादसे में शिक्षामित्र पंचम यादव 45 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय मानिकतलाव में कार्यरत थे।
घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब पंचम यादव गांव के पास स्थित अपने सब्जी के खेत में गए थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें संभाले, उससे पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।
पंचम यादव लंबे समय से विद्यालय में सेवाएं दे रहे थे। उनके सरल और मिलनसार स्वभाव के कारण पूरे गांव व शिक्षक समाज में उनका काफी आदर था। इस अचानक हुए हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों और शिक्षक संघ ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







