जौनपुर

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में ‘छात्रवृत्ति योजना का सफल क्रियान्वयन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय और जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में ‘छात्रवृत्ति योजना का सफल क्रियान्वयन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने स्पष्ट किया कि छात्रवृत्ति का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जौनपुर जिला पूरे उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति वितरण के मामले में द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार किसी भी पात्र छात्र को प्रक्रियागत जटिलता या जानकारी के अभाव में वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
कार्यशाला के प्रश्नोत्तर सत्र में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों व नोडल अधिकारियों ने आवेदन सत्यापन, आधार प्रमाणीकरण, आय प्रमाण-पत्र और पोर्टल संबंधी समस्याएं उठाईं। जिलाधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल और जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने अधिकारियों व प्रतिनिधियों की शंकाओं का निवारण करते हुए समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







