जौनपुर: सिरकोनी में डिवाइडर लांघकर कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोग घायल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जलालपुर क्षेत्र के हाईवे पर हौज टोल प्लाजा के पास सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जलालपुर क्षेत्र के हाईवे पर हौज टोल प्लाजा के पास सिरकोनी ब्लॉक मुख्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां वाराणसी की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवारों समेत कुल चार लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मड़ैया महरुपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह अपने परिचित अमन सिंह (निवासी खालिसपुर त्रिलोचन) के साथ बाइक से जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आई कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार सूरज चौहान (निवासी हनुहाडीह मुफ्तीगंज) और राकेश को भी हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद समाजसेवी रतन सिंह परमार ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ट्रामा सेंटर पहुंचाया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.