सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड उसका बाजार के देवलहा ग्रांट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड उसका बाजार के देवलहा ग्रांट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी पशुपालक नईम की भैंस सिवान में चरने गई थी। इसी दौरान अचानक तेज गरज के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित नईम के अनुसार, यह भैंस ही उसके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य सहारा थी।
घटना के बाद पीड़ित पशुपालक ने राजस्व विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को सूचना देकर आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की गुहार लगाई है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







