रसड़ा: खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया

बलिया जनपद के रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र के मिरनगंज दिगरचा गांव में खलिहान की जमीन पर एक दबंग द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के रसड़ा ब्लॉक क्षेत्र के मिरनगंज दिगरचा गांव में खलिहान की जमीन पर एक दबंग द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से ग्रामीणों में भारी असंतोष व्याप्त है। सोमवार को ग्राम प्रधान जयराम चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रसड़ा तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सौंपे गए पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अराजी संख्या 210 खलिहान दर्ज भूमि पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बलपूर्वक अवैध निर्माण कर लिया है। मना करने पर आरोपी मारपीट और गाली-गलौज पर आमादा हो जाता है।

मोहन चौहान, झगरू चौहान, लालजी चौहान समेत ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि खलिहान की भूमि की पैमाइश कराकर तत्काल अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया, तो वे तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.