बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को अनूपशहर के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के गणेश चतुर्थी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को अनूपशहर के प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही ‘हर-हर गंगे’ और ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं पूजा मंडपों की ओर ले जाते दिखे।
उत्सव के दौरान मोहल्ला दिल्ली दरवाजे में निकाली गई आगमन शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां लगभग एक दर्जन युवतियां पारंपरिक मराठी परिधान साड़ी पहनकर सिर पर पीतल का कलश धारण किए ढोल-नगाड़ों की थाप पर आगे बढ़ती नजर आईं।
उधर, गणेश विसर्जन को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और सफाई निरीक्षक दीपक कुमार ने विसर्जन कुंड स्थल का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को विसर्जन स्थल के पास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और चूने के छिड़काव के सख्त निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







