शिकारपुर: दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, पुत्र कुश शर्मा की हुई रस्म पगड़ी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में दिवंगत विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में दिवंगत विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विभिन्न विधायकों, एमएलसी और पंचायत अध्यक्षों समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रस्म पगड़ी के तहत दिवंगत विधायक के पुत्र कुश शर्मा के सिर पर पगड़ी बांधकर उपस्थित गणमान्य लोगों ने आशीर्वाद दिया और शोकाकुल परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वक्ताओं ने अनिल शर्मा के सरल, मृदुभाषी स्वभाव और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा को याद करते हुए उनके निधन को संगठन व क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.