नेट परीक्षा में पीयू का परचम: सोनल शुक्ला को देश में दूसरी रैंक, रज्जू भैय्या संस्थान के 6 विद्यार्थी उत्तीर्ण

जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और युवा शोधार्थियों ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भइया भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान से जुड़े कुल छह अभ्यर्थियों ने जेआरएफ और नेट में सफलता हासिल की है।

सोनल शुक्ला ने बढ़ाया मान, विभिन्न विषयों में चमके छात्र

विश्वविद्यालय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज़ विषय में रही, जहाँ एम.एससी. भूविज्ञान की छात्रा सोनल शुक्ला ने यूजीसी-जेआरएफ में पूरे देश में 29वीं या दूसरी रैंक? (द्वितीय रैंक) हासिल की है।

उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची

सोनल शुक्ला (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज़): यूजीसी-जेआरएफ में ऑल इंडिया 2nd रैंक

अनन्य पांडेय (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंसेज़): 29वीं रैंक

सूरज प्रजापति रसायन विज्ञान: सीएसआईआर-जेआरएफ में 79वीं रैंक (वर्तमान में सेंटर फॉर नैनोसाइंस एंड टेक्नोलॉजी में डीएसटी-पर्स शोधार्थी)

अनंत चौधरी गणितीय विज्ञान: नेट में 106वीं रैंक

प्रवीण कुमार प्रजापति (भौतिक विज्ञान): नेट में 118वीं रैंक

प्रदूम कुमार शर्मा (गणितीय विज्ञान): सीएसआईआर-जेआरएफ में 122वीं रैंक

कुलपति ने दी बधाई

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि रसायन, भौतिकी, गणित और भूविज्ञान जैसे विषयों में एक साथ मिली यह सफलता विश्वविद्यालय की मजबूत होती शोध संस्कृति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं का परिणाम है। इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.