महराजगंज

महराजगंज/चौक के नगर पंचायत चौक में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर एवं कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज/चौक के नगर पंचायत चौक में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में शनिवार को ब्रह्मलीन राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर एवं कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
धार्मिक नारों और जयघोष से गूंजा चौक क्षेत्र
गोरखनाथ मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर पंचायत चौक के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और धार्मिक नारों से गुंजायमान रहा।
धार्मिक स्थलों की मुक्ति की उठाई मांग
शोभायात्रा के दौरान “कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी?” के नारों के साथ कृष्ण जन्मभूमि एवं अन्य धार्मिक स्थलों की शीघ्र मुक्ति की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













