महराजगंज: नहर में डूबती महिला की जान बचाने वाले दो जांबाज छात्रों को एसपी ने किया सम्मानित

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में कूदी एक महिला की अपनी जान पर खेलकर जान बचाने वाले दो स्कूली छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर में कूदी एक महिला की अपनी जान पर खेलकर जान बचाने वाले दो स्कूली छात्रों को पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रशासन ने दोनों छात्रों के अदम्य साहस और मानवीय कार्य की जमकर सराहना की है।

तेज बहाव में छलांग लगाकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार, निचलौल क्षेत्र में एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद दो साहसी युवकों—कृष्णा गुप्ता (निवासी सेखुई, थाना चौक) और सद्दाम हुसैन (निवासी कोहडवल, थाना निचलौल) ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के इन दोनों छात्रों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया।

एसपी ऑफिस बुलाकर किया सम्मानित
दोनों छात्रों के इस उत्कृष्ट और साहसिक कदम पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि इन बच्चों का यह निस्वार्थ और साहसिक कदम समाज के अन्य नागरिकों के लिए संकट के समय मदद करने की एक बड़ी प्रेरणा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.