बुलंदशहर

बुलंदशहर पहासू क्षेत्र में सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर पहासू क्षेत्र में सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस हिंदू अपनी मांगों पर अड़े हुए अनशन पर डटे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
आर्थिक आधार पर आरक्षण और सवर्ण आयोग की मांग
धरने को संबोधित करते हुए प्रिंस हिंदू ने जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, यूजीसी के नए नियम वापस लेने, एससी-एसटी एक्ट समाप्त करने तथा सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए ‘सवर्ण आयोग’ के गठन की प्रमुख मांगें रखीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अनुमति न देने का आरोप, पुलिस बल तैनात
अनशनकारी प्रिंस हिंदू ने प्रशासनिक अधिकारियों पर धरने की अनुमति न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एसडीएम, सीओ और पहासू थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













