लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा अंतर्गत ग्राम पंचायत गडौसा के ग्राम उधन्ना में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय जहरीले सांप को देखा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक नकहा अंतर्गत ग्राम पंचायत गडौसा के ग्राम उधन्ना में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय जहरीले सांप को देखा। सांप की मौजूदगी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल विजय वर्मा यादव, लल्लन और जगदीश गोस्वामी ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों की मौजूदगी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने बेहद सतर्कता बरती।
करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से सांप पर काबू पाया और उसे रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग के सदस्यों ने बताया कि रेस्क्यू किए गए जहरीले सांप को आबादी से दूर सुरक्षित प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया गया है। टीम की इस तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













