महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला हरपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला हरपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवक ट्रेन संख्या 15132 की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में फोटो और हुलिए के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













