मऊ

मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र के जमीन बेरुकी मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र के जमीन बेरुकी मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी रतनपुरा भेजा है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
महिला से की थी लूटपाट
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में हलधरपुर पुलिस 5 सितंबर को महिला से हुई मंगलसूत्र, कान की बाली व पर्स लूट के आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर देर रात जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में घोसी थाने के हिस्ट्रीशीटर मयंक उर्फ प्रिंस यादव 23 के दाहिने पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया।
तमंचा, बाइक और लूटे गए गहने बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, छिनैती की एक जोड़ी कान की बाली, की-पैड मोबाइल और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक बरामद की है।
फरार साथियों की तलाश जारी
मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपी राजा राजभर और लाला उर्फ योगेंद्र राजभर (निवासी रसड़ी, घोसी) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर गैंगस्टर एक्ट, चोरी और अवैध असलहा रखने जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













