महराजगंज

महराजगंज गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तृतीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तृतीय चरण के तहत जनपद के विभिन्न ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में व्यापक जनसंपर्क और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के सिलसिले में पुष्कर से आए संत श्री गोपाल जी महाराज और संत स्नेहा जी का जनपद में प्रवास रहा।
सदर ब्लॉक, निचलौल और मिठोरा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान सदर तहसील के चौक बाजार स्थित श्री गोरक्षनाथ मंदिर, मिठोरा के शिव शक्ति मंदिर, तथा सिंदुरिया व निचलौल के गायत्री मंदिर पर गौ भक्तों की बैठकें आयोजित की गईं। संतों ने बताया कि आजादी के समय देश में लगभग 85 करोड़ गोवंश थे, जिनकी संख्या घटकर अब मात्र 8 करोड़ रह गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में गौ हत्या निषेध कानून बनवाना और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना है।
अभियान के तहत 17 दिसंबर को प्रदेश राजधानी लखनऊ में विशाल प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महराजगंज से भी हजारों गौ प्रेमी हस्ताक्षरित पत्रक के साथ हिस्सा लेंगे। इस दौरान संत बालक दास, जिला प्रभारी योगेश जायसवाल, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल विशाल पुष्कर, जिला गौ रक्षा प्रमुख राहुल गुप्ता, सत्यम, धीरज चौधरी, आशीष, अखिलेश, इन्द्रेश, अनीस शर्मा, आदित्य चौधरी और सावन सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













