औरैया

औरैया जनपद के तहसील बिधूना में शुक्रवार को राजस्व अमीन संघ ने संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया। संघ की बैठक में मौजूद सभी राजस्व अमीनों ने संगठन के प्रति वफादार रहने और निर्धारित निर्णयों के अनुपालन की सामूहिक शपथ ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के तहसील बिधूना में शुक्रवार को राजस्व अमीन संघ ने संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया। संघ की बैठक में मौजूद सभी राजस्व अमीनों ने संगठन के प्रति वफादार रहने और निर्धारित निर्णयों के अनुपालन की सामूहिक शपथ ली।
बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से लिए गए निर्णयों का एक पत्र उपजिलाधिकारी/तहसील प्रशासन को सौंपा। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अमीन संघ संगठन के फैसलों के अनुसार ही आगे की रणनीति तय करेगा।
राजस्व अमीनों की इस सामूहिक एकजुटता और लिखित सूचना के बाद तहसील प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त इस पत्र के सामने आने के बाद अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













