जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और कार्यों में लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा।
सपा नेत्री उषा जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में साफ-सफाई और निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही बरती जा रही है। जिला कारागार के पीछे स्थित पार्क और पॉलिटेक्निक चौराहे के पास लोहिया पार्क का रखरखाव बदहाल है। उन्होंने पेयजल की स्वच्छ आपूर्ति, नमामि गंगे द्वारा गोपी घाट पर बने चेंजिंग रूम व शौचालय को नगर पालिका को हैंडओवर करने, टूटी सड़कों की मरम्मत और मच्छरों से बचाव हेतु दवा छिड़काव की मांग की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यप्रणाली से नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बनती जा रही है। प्रदर्शन में राजेश यादव, सुशील चंद्र दुबे, वीरेंद्र यादव, पूनम यादव, शिवांगी यादव, राधिका यादव और डॉ. जंग बहादुर यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













