सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल लाइन तेतरी बाजार निवासी शैलजा अपनी दिव्यांग व लकवाग्रस्त मां प्रभावती देवी को व्हीलचेयर पर लेकर पहुंची। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिविल लाइन तेतरी बाजार निवासी शैलजा अपनी दिव्यांग व लकवाग्रस्त मां प्रभावती देवी को व्हीलचेयर पर लेकर पहुंची। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए शैलजा ने रोते हुए प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि 5 दिनों के भीतर न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी।

पीड़िता शैलजा के अनुसार, उसके पिता स्व. राम करन गुप्ता (सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के निधन के बाद अनुकंपा पर भाई बृजेश को नौकरी मिली थी। बृजेश ने परिवार के भरण-पोषण का शपथ पत्र दिया था, लेकिन अब उसे और उसकी मां को पैतृक मकान से बेदखल कर दिया गया है।
शैलजा ने आरोप लगाया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बड़े भाई राम बेलास की 2024 में मृत्यु हो चुकी है, जबकि छोटे भाई बब्लू की संपत्ति भाभी ने बिकवा दी और बब्लू रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। कई दिनों से डीएम व एसपी कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने पैतृक मकान में अधिकार और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













