महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर इनवर्टर और बैटरी पार कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करमहिया स्थित पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर इनवर्टर और बैटरी पार कर दी। घटना का खुलासा 10 सितंबर की सुबह तब हुआ जब पंचायत सहायक सर्वेश निषाद सुबह करीब 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे। दरवाजा टूटा देखकर जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की, तो ग्राम सभा के कार्यों में इस्तेमाल होने वाला इनवर्टर और बैटरी गायब मिला।

मामले में ग्राम प्रशासक गंगोत्री देवी (पत्नी घनश्याम यादव) ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में बताया गया कि चोरी की यह घटना 9 सितंबर की रात को अंजाम दी गई। पीड़िता ने पुलिस से चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला एशिया कप: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, शान से फाइनल में बनाई जगह; दीप्ति और शेफाली चमकींhttps://t.co/9zELcYlwsD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













