महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निचलौल थाना पुलिस ने गुरुवार को 7.5 पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सड़क सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निचलौल थाना पुलिस ने गुरुवार को 7.5 पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले और ट्रिपल सवारी बैठाकर चलने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मौके पर नियम तोड़ते पाए गए करीब 8 से 10 बाइक सवारों के चालान काटे। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से नियम उल्लंघन करने वाले चालकों में हड़कंप मचा रहा। चालान काटने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी
थाना पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












