महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े वर्ष 2020 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े वर्ष 2020 के एक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने दुर्गविजय (21) पुत्र रामसमुझ, निवासी परतावल टोला भवसगरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना श्यामदेउरवा में वर्ष 2020 में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शुभम चौबे और कांस्टेबल कविंद्र कुमार शामिल रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












