जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में शिक्षक दिवस अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, हवन और सरस्वती पूजन के साथ हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में शिक्षक दिवस अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, हवन और सरस्वती पूजन के साथ हुई।

इस अवसर पर छात्रों ने अपने अध्यापकों को टीका लगाकर और सम्मानित कर उनका आभार जताया। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक खेल प्रस्तुत किए गए तथा केक काटकर प्रसन्नता व्यक्त की गई।

प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन नीलम सिंह व प्रतीक राजोरा ने किया, जबकि मंच संचालन ईवा कौशिक और गरिमा ने संभाला। प्रधानाचार्या ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन का निर्माण करते हैं और अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के सन्मार्ग पर ले जाते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.