महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में मकान के लिंटर से प्लाई उतारते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में मकान के लिंटर से प्लाई उतारते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जमीरूद्दीन के मकान में लोहे की छड़ की मदद से लिंटर की प्लाई उतारी जा रही थी। इसी दौरान छड़ पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। हादसे में राजेश (28) और नंदन (26) गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026





















