सिद्धार्थनगर: भूमि विवाद में गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनी के दौरान हुई फायरिंग में 47 वर्षीय रामशंकर के सीने में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ले में रविवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनी के दौरान हुई फायरिंग में 47 वर्षीय रामशंकर के सीने में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक रामशंकर का अपने पड़ोसी अतुल दुबे और देवेश धर दुबे से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में भी विचाराधीन है। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद आरोपी पक्ष ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सदर प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.