आस्था का केंद्र बन रहा प्राचीन श्री श्याम मंदिर, भव्य स्वरूप लेने की ओर अग्रसर

बागपत

बागपत जनपद के नगला कस्बे के प्राचीन श्री श्याम मंदिर शांतिधाम का धार्मिक महत्व लगातार बढ़ रहा है। करीब 1000 वर्ग गज में फैले इस मंदिर को भव्य स्वरूप देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के नगला कस्बे के प्राचीन श्री श्याम मंदिर शांतिधाम का धार्मिक महत्व लगातार बढ़ रहा है। करीब 1000 वर्ग गज में फैले इस मंदिर को भव्य स्वरूप देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार का कार्य तेजी से जारी है।

दूर-दराज से पहुंचते हैं श्रद्धालु
भगवान श्री श्याम को समर्पित इस धाम पर दूर-दराज से भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की प्राचीन मान्यता के चलते यहां वर्षभर जय श्री श्याम के जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सौंदर्यीकरण कार्यों से मंदिर परिसर का स्वरूप निखर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.