महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बढ़हरा रानी में अकलाश के घर से मम्मदहसन के घर तक लगभग 800 मीटर मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बढ़हरा रानी में अकलाश के घर से मम्मदहसन के घर तक लगभग 800 मीटर मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली यह सड़क बरसात में जलभराव के कारण दलदल में तब्दील हो गई है। PWD अधिकारियों की चुप्पी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार और राहगीर चोटिल हो रहे हैं। इसी मार्ग से होकर श्रद्धालु प्रसिद्ध कटहरा शिव मंदिर (मिनी बाबा धाम) जाते हैं, जिन्हें बदहाल रास्ते से गुजरने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
शीघ्र सड़क निर्माण की मांग
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद PWD विभाग मौन साधे हुए है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर मार्ग का निरीक्षण कर पक्की सड़क बनवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















