बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया की पूज्य माता स्व. चमन देवी की आठवीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया की पूज्य माता स्व. चमन देवी की आठवीं पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता द्वारा किए गए त्याग का सम्मान करना चाहिए और उनके आदर्शों को सदैव याद रखना चाहिए।
गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री अमरीश गोयल, मयंक अग्रवाल, कुलदीप नय्यर, निखिलेश सिंघल, त्रिलोचन चंद शर्मा, राजेश अग्रवाल, संजीव तेवतिया, धर्मेंद्र तेवतिया, सभासद अजय गर्ग सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि दी।
राहगीरों के लिए लगा भंडारा
पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त राहगीरों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















