जन्माष्टमी पर सिरोरा बांगर व मलकपुर में गौवंश पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विकासखंड अनूपशहर के ग्राम सिरोरा बांगर और मलकपुर स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विकासखंड अनूपशहर के ग्राम सिरोरा बांगर और मलकपुर स्थित अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ और ग्राम प्रधान ने विधि-विधान से गौवंश का पूजन कर उन्हें गुड़ व हरा चारा खिलाया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

भगवान कृष्ण के आदर्शों और गौसेवा पर जोर

ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौवंश का विशेष महत्व है और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन गौसेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने पंचायत स्तर पर गौशाला में चारे, स्वच्छ पेयजल और नियमित देखभाल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सामाजिक जिम्मेदारी समझने की अपील

ग्राम प्रधान ने गौवंश संरक्षण को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने ग्रामीणों से बेसहारा पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने और उन्हें आश्रय स्थल तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जीवों के प्रति दया और सेवा भाव रखने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.